शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
रुड़की
गुरुवार रात में खानपुर थाने के सिपाही भीम सिंह और होमगार्ड भूषण दत्त शर्मा चंद्रपुरी गांव की तरफ गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्लास्टिक की एक केन में 10 लीटर कच्ची शराब ले जा रहे रमेश पुत्र नाथीराम निवासी दल्लावाला खानपुर को पकड़ लिया। पुलिस ने आबकारी एक्ट का मुकदमा दर्ज करके उसे कोर्ट में पेश किया।

