राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भलसवागाज में सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का आह्वान

चुडियाला
शुक्रवार को राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भलसवागाज में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती मनाई गई इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झबरेडा के थानाध्यक्ष अजय शाह ने सरदार प्टेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की हमें सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर देश की सेवा करनी चाहिए वही उन्होंने साईबर क्राइम, यातायात के नियमों, महिला दुर्व्यवहार, को लेकर भी छात्रों व जनता को जागरूक किया। कालेज के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह पुण्डीर ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए बताया कि भारत की स्वतंत्रता के समय लगभग 600 रियासतें थीं। इन सभी रियासतों को भारतीय गणराज्य में शामिल करने में भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की निर्णायक भूमिका रही। उन्होंने बच्चों को उनके आदर्शों पर चलकर उच्च शिक्षा ग्रहण करने और देश सेवा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर दिग्विजय सिंह, अश्वनी कुमार राजेश कुमार, अंजु त्यागी, मोहिनी पुण्डीर, मुकुल चौहान, दुर्वेश त्यागी विश्वास चौधरी सुधीर, साधना, माया, मीनाक्षी,मीनू बसंत, प्रशांत त्यागी, राहुल, संदीप, महावीर चैयरमैन,विपिन चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *