कोतवाली के मालखाने की गिनती में गायब 80 माल बरामद

रुद्रपुर

कोतवाली रुद्रपुर में पांच साले पहले गायब 138 मालों का मिलान करने की प्रक्रिया के दौरान गायब मालों की बरामदगी में इजाफा होता जा रहा है। माल बरामदगी का सिलसिला चार्ज देने के बाद शुरू हुआ, लेकिन माल गायब होने की गाज तत्कालीन मालखाना प्रभारी पर गिरी थी। इसके चलते तत्कालीन मालखाना प्रभारी पर मुकदमा भी पंजीकृत हुआ था और मालखाना प्रभारी आज भी जांच का सामना कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2018 में रुद्रपुर कोतवाली स्थित मालखाने के चार्ज लेने के बाद 138 माल गायब पाए गए थे। इसको लेकर तत्कालीन मालखाना प्रभारी मदनलाल पर मुकदमा दर्ज कर विभागीय जांच शुरू हो गई थी, लेकिन इसी दौरान तत्कालीन माल खाना प्रभारी के सेवानिवृत होने के बाद अल्मोड़ा से आए नये मालखाना प्रभारी ने चार्ज संभाला था, लेकिन दस दिन पहले उनका भी स्थानांतरण अल्मोड़ा हो गया। तीसरे मालखाना प्रभारी ने जैसे ही आठ मालखानों के मालों का मिलान शुरू किया तो गायब 138 मालों की बरामदगी का सिलसिला शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि दस अप्रैल को मिलान के दौरान 40 गायब मालों की बरामदगी हुई थी और अब मंगलवार को हुए मिलानी कार्रवाई के दौरान 40 माल और मिलने की बात सामने आई है। ऐसे में जैसे जैसे गायब मालों की बरामदगी का दौर शुरू हुआ।
कोतवाली स्थित मालखाने में वर्षो पुराने मुकदमाती मामलों का माल रखा होता है। पांच साल पहले भी चार्ज लेने के दौरान वर्षों पुराने रखे माल इधर-उधर हो जाने की वजह से माल गायब था, लेकिन वर्तमान में चार्ज लेने के दोरान गायब मालों की बरामदगी हो रही है। चार्ज प्रक्रिया पूरी होने के बाद तत्कालीन मालखाना प्रभारी की जांच रिपोर्ट के बाद फाइनल रिपोर्ट लगाई जाएगी। इसके अलावा मालखाने के मालों को वर्षवार लगाने की प्रक्रिया भी जारी है।
अभय सिंह, सीओ सदर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *