हेल्पलाइन की छात्रा स्मिता ने राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता गोल्ड
रुद्रपुर
हेल्पलाइन पब्लिक स्कूल की छात्रा स्मिता मेहरा ने राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। जिनका विद्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। पांच अप्रैल से राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इसमें राज्य के विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। इसमें हेल्पलाइन पब्लिक स्कूल की छात्रा स्मिता मेहरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अर्जित कर नेशनल के लिए क्वालीफाई किया है। जो कि कर्नाटक राज्य में नेशनल खेलेगी। स्मिता का नेतृत्व बॉक्सिंग कोच ललित पांडे व पैरा कमांडो कोच कुणाल ने किया। स्मिता मेहरा के विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रवीण अग्रवाल, प्रधानाचार्य मोहन सिंह ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर उमेश चंद्र मिश्रा , कविराज भट्ट, गीता बिष्ट, पवन कुमार सक्सेना, कुणाल, लक्ष्मी भट्ट, दीपा जोशी, भुवन चंद्र पांडे, संगीता टम्टा, दीपा जोशी, कमला खत्री, पूजा भट्ट, पूजा बिष्ट, राजेश मौर्य, लोकमान सिंह, ओम सिंह मेहरा, राघव जोशी मौजूद रहे।
