एक साल से फरार गैंगस्टर एक्ट का 10 हजार का इनामी गिरफ्तार

हरिद्वार

गैंगस्टर ऐक्ट में वांछित 10 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने एक साल बाद दबोच लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदल रहा था। कोतवाली ज्वालापुर में गैंगस्टर ऐक्ट में दर्ज मुकदमे के अनुसार, नईम पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी सहारनपुर यूपी लंबे समय से फरार था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। आरोपी नईम बाइक चोरी का गैंग चलाता था। एसएसपी हरिद्वार ने उस पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था। थानाध्यक्ष बहादराबाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार निगरानी करते हुए आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। शनिवार को नागल क्षेत्र के दनियालपुर उर्फ नौजली सहारनपुर से नईम को पकड़ लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *