झनकट में हुई बैंक लूट के मामले में 20 संदिग्धों से की पूछताछ

रुद्रपुर

सात अप्रैल को झनकट के बैंक में दिन दहाड़े बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर हथियार के दम पर हुई लूट का एक सप्ताह बाद भी खुलासा नहीं हुआ है। इस मामले में पुलिस की जांच यूपी में चल रही है। अब तक कोतवाली पुलिस यूपी के बीस संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है। शुक्रवार को पुलिस नवाबगंज में बदमाशों की तलाश में घूम रही है।
खटीमा में गुरुवार सात अप्रैल को बैंक ऑफ बड़ौदा की झनकट शाखा में दो बदमाशों ने गन प्वाइंट पर बैंक कर्मियों को बंधक बना स्ट्रांग रूम में बंद कर 4 लाख 83 हजार रुपये लूट लिए थे। 10 मिनट में ही वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक कर्मियों को स्ट्रांग रूम का ताला तोड़कर बाहर निकाला। घटना शाम को साढ़े चार बजे की थी, जब बैंक में दो बदमाश घुसे। बैंक में घुसे एक बदमाश में हाथ में पिस्टल और सिर में हेलमेट था और मुंह पर गमछा बंधा था। जबकि दूसरे के मुंह पर गमछा था और हाथ में चाकू था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों बदमाशों को यूपी के पीलीभीत जनपद में तलाश की। पुलिस अब नवाबगंज में अपराधियों की तलाश कर रही है। अपराधी झनकट में लूट करने के बाद वनगंवा गांव में कई बार बाइक से राउंड लगा रहे थे। बाइक की हेडलाइट में पुलिस लिखा हुआ है। जिसमें लाल /नीला यूपी पुलिस के कलर का निशान बना हुआ है। पुलिस सूत्रों की मानें तो अपराधियों के तार नवाबगंज से जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब नवाबगंज में अपराधियों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *