सपना चौधरी का ट्रेडीशनल लुक अच्छा लगा

हरियाणवी क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने नए-नए लुक से फैंस को इम्प्रेस करती रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने ट्रेडिशनल अवतार से फैंस को मदहोश कर दिया है। सपना ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। सपना चौधरी अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। उन्होंने अपना लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनका दिलकश अंदाज साफ नजर आ रहा है। लहंगा-चोली में सपना चौधरी बहुत खूबसूरत लग रही हैं। मांग में सिंदूर और गले में चोकर उनके लुक को और खास बना रहे हैं। सपना चौधरी अंजन की सीटी गाने पर लिपसिंक कर रही हैं और कैमरे के सामने अपनी कातिल अदाएं दिखा रही हैं। सपना के इस लुक को बहुत पसंद किया जा रहा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है, जिसके कमेंट सेक्शन में फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले म्यूजिक वीडियो शेयर करते हुए सपना ने लिखा था- देसी मिठास और धमाकेदार डांस ते भरा गीत पानी छलकेश् दो घड़ी देखन आला गाना है और सिर्फ गाना नहीं है बल्कि एक नए सफर की शुरुआत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *