कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

पिथौरागढ़

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को विधायक दल का नेता,प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा,उपनेता भुवन कापडी की ताजपोशी पर खुशी मनाई। बुधवार को प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र सिंह लुंठी के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित कर खुशी जाहिर की। कहा कि विधायक दल के नेता की कमान जहां वरिष्ठ विधायक यशपाल आर्य को सौंपी गई है। सदन से सड़क तक मोर्चा लेने के लिए पूर्व विधायक करन माहरा को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। कहा कि पुष्कर सिंह धामी को हराने वाले खटीमा विधायक भुवन कापडी को उपनेता बनाया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। इस दौरान राजेश भट्ट,होशियार लुंठी,पवन पाटनी,डीडी उपाध्याय,वीरू प्रधान,भुवन जोशी,महेश राम,हरीश कुमार,हरीश जोशी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *