जैन समाज ने तीर्थंकर महावीर स्वामी का अभिषेक किया
विकासनगर
चकराता में जैन समाज के चौबीसवें तीर्थंकर महावीर स्वामी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। समाज के लोगों ने मंदिर में प्रभु का अभिषेक कर मिष्ठान वितरित किया। गुरुवार को महावीर जयंती के अवसर पर तड़के पांच बजे जैन समाज के लोग चोक बाजार स्थित प्राचीन दिगम्बर जैन मंदिर में एकत्रित हुए। जिसके बाद प्राकृतिक स्रोत से जल लाकर श्री जी का अभिषेक किया। अभिषेक के दौरान पूरा माहौल भगवान के जयकारों से गुंजयमान रहा। जैन समाज के प्रधान संजय जैन ने कहा कि सभी को महावीर स्वामी के बताए मार्ग पर चलकर सत्य अहिंसा का मार्ग अपनाना चाहिए कहा कि महावीर स्वामी ने समाज को अहिंसा परमोधर्म का संदेश दिया है। इस दौरान अरविंद जैन, पंकज जैन, सुनील जैन, आशीष जैन, विनय जैन, रोहित जैन, नवीन, सार्थक, संगीता, रेनु, अंजुला, दीपा, शशि जैन, दीपा जैन आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर विकासनगर में भी जैन तीर्थंकर महावीर स्वामी का अभिषेक किया।
