नदियों का संरक्षण एवं सवर्धन पुस्तक का विमोचन

विकासनगर

वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नमामि गंगे योजना के अंतर्गत पुस्तक का विमोचन विकासनगर विधायक मुन्ना चौहान सहित अन्य अतिथियों ने किया। पुस्तक को कॉलेज की प्रध्यापकों की ओर से संपादित किया गया है। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि संपादित पुस्तक में 25 लेखकों के लेख प्रकाशित किए गए हैं। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जीआर सेमवाल ने बताया कि प्राकृतिक जलस्रोत नदियों का संरक्षण एवं संवर्धन शीर्षक के साथ प्रकाशित पुस्तक का संपादन डा. राकेश मोहन नौटियाल, डा. आरपी बडोनी और डा. दीप्ति बगवाड़ी ने किया है। डा. नौटियाल ने बताया कि पुस्तक में छपे लेखों के माध्यम से प्रत्येक बुद्धिजीवी वर्ग तक नदियों की स्वच्छता और संरक्षण का संदेश प्रत्यक्ष तौर पर पहुंचाया जा सकता है। डा. दीप्ति बगवाड़ी ने बताया कि पुस्तक में हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत में लेख प्रकाशित किए गए हैं। इस दौरान श्रीदेव सुमन विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. पीपी ध्यानी, प्रो. आरएस गंगवार, डा. दीपक भट्ट, प्रो. एके तिवारी आदि मौजूद रहे। पीजी कॉलेज डाकपत्थर के एमएससी भौतिक विज्ञान के दो छात्रों ने यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। कॉलेज की मीडिया प्रभारी डा. दीप्ति बगवाड़ी ने बताया कि छात्र दिव्यांशु नौटियाल ने यूजीसी नेट जेआरएफ में 267 वीं रैंक हासिल की, जबकि गेट परीक्षा 507 वीं रैंक के साथ उत्तीर्ण की है। वहीं, दूसरे छात्र सत्येंद्र मोहन शर्मा जेईएसटी की परीक्षा 267 वीं रैंक और गेट की परीक्षा की 1660 रैंक के साथ उत्तीर्ण की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *