रमजान का दूसरा जुमा आज

काशीपुर

रमजान के दूसरे जुमे पर शुक्रवार को मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ेगी। पूरी अकीदत के साथ नगर एवं देहात की मस्जिदों में नमाज अदा होगी। इस मौके पर अल्लाह से मुल्क की तरक्की, बीमारी से निजात, अमन चैन समेत बारिश की दुआएं मांगी जाएंगी। आज शुक्रवार को रमजान का दूसरा जुमा है। नगर एवं देहात की मस्जिदों में अलग अलग समय में मुस्लिम नमाज अदा करेंगे। मस्जिदों में उलेमा जकात, खैरात एवं फितरे आदि के बारे में जानकारी देंगे।
13 वां रोजा आज, अभी तक नहीं हुई रोजा इफ्तार
इसे बढ़ती महंगाई ही कहेंगे की आज शुक्रवार को 13वां रोजा आ गया, लेकिन अभी तक भी शहर में कही रोजा इफ्तार नहीं हुई है। बता दें कि रमजान माह पूरे साल के महीनों मे सबसे अफज़ल व अव्वल माना जाता है। मुस्लिम वर्ग इस माह मे तीस रोजे रख खुदा की इबादत करता है। वह गरीबों को जकात, खेरात फितरा आदि वितरित करते हैं। पूरे साल के महीनों मे सबसे मंहगा महीना माने जाने वाले रमज़ान में मुस्लिम लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। इसी क्रम में वह गरीब व अपने खास रोजेदारों को रोजा इफ्तार दावत भी देते हैं। रोजा इफ्तार से जहां एक और रोजा इफ्तार देने वाले को शवाब (पुण्य) मिलता है, वही दूसरी और आपसी भाईचारे को भी बढ़ावा मिलता है, लेकिन इस वर्ष 13वां रोजा आ जाने के बाद भी शहर मे रोजा इफ्तार का दौर अभी शुरू नहीं हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *