मूसलाधार बारिश से गोपेश्वर चोपता केदारनाथ हाईवे क्षतिग्रस्त
चमोली
भारी वर्षा और इससे हुए नुकसान ने चमोली जिले के लिंक मार्गों के साथ साथ गोपेश्वर चोपड़ा मंडल हाइवे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात को आई मूसलाधार वर्षा से गोपेश्वर चोपता कुंड केदारनाथ 34एनएच और 107 ए क्षतिग्रस्त होने से बाधित हो गया है। जिसकी जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने तत्काल क्षतिग्रस्त मार्ग को खोलने के आदेश कार्यदाई संस्था एनएच को दिये हैं। एनएच क्षतिग्रस्त सड़क को सुधारने के कार्य में जुट गया है ।
