दो सूत्रीय मांग को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन

अल्मोड़ा

दूरस्थ तड़ागताल क्षेत्र के आधे दर्जन ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर तडागताल में शुक्रवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। इससे पूर्व ग्रामीणों ने क्षेत्र में जुलूस निकालकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। शासन प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया।
ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार मांग के बाद भी क्षेत्र की 7 ग्राम पंचायत में आज भी नेटवर्क सुविधा नहीं हैं। इससे स्कूली बच्चों को पढ़ाई के साथ आम ग्रामीणों को विभिन्न सूचनाओं की जानकारियों नहीं मिल पाती हैं। क्षेत्र के अनेक विकास कार्यों से भी ग्रामीण वंचित रह जाते हैं। जल्द क्षेत्र में नेटवर्क टावर की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। तड़ागताल – खोला निर्माणाधीन मोटर मार्ग में अनेक स्थानों पर अनियमितताओं की शिकायत भी ग्रामीणों द्वारा की जा रही है। इस संबंध में पूर्व में उच्चाधिकारियों सहित शासन को अनेक पत्र भेजने के बाद भी प्रगति नहीं होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने तडागताल में शुक्रवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि शासन -प्रशासन की अनदेखी रही तो ग्रामीणों को आमरण अनशन सहित आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
ये ग्रामीण बैठे क्रमिक अनशन :  प्रधान को कोट्यूडा धन सिंह, प्रधान नौगांव बेड़िया चंद्रा कोहली, सुंदरलाल, नरेंद्र गिरी, रणजीत सिंह मेहरा, उमराव सिंह नेगी व कविता मेहरा बैठे। जबकि आंदोलन स्थल पर मुख्य रूप से मदन घुगत्याल, मनोज सिंह, हरि सिंह ,सुंदर बिष्ट, हिमांशु मेहरा, बचे सिंह, नारायण सिंह, प्रकाश सिंह, दीपक सिंह ,अर्जुन नेगी, ललित सिंह, किशोर आर्य, कुलदीप सिंह, गोपाल सिंह, खीम सिंह मेहरा आदि दर्जनों लोग समर्थन में धरने पर रहे।
इन ग्राम पंचायतों में है दिक्कत:  नेटवर्क की सुविधा से ग्राम पंचायत ग्राम टेडागांव कोट्यूडा, ढनाण, न्योनी, नौगॉव बैडीया, बसरखेत, पैली वंचित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *