कोरोना से बचाव एक सजग पहल पुस्तक का विमोचन
ऋषिकेश
एम्स ऋषिकेश में कोरोना से बचाव एक सजग पहल नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। यह पुस्तक एम्स ऋषिकेश के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संतोष कुमार और उनकी टीम द्वारा लिखी गई है। इस पुस्तक में कोरोना से बचाव के लिए जानकारियां दी गई हैं। शुक्रवार को एम्स ऋषिकेश में उन्नत भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संतोष कुमार और उनकी टीम द्वारा लिखी गई कोरोना से बचाव एक सजग पहल नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। अभियान के राष्ट्रीय संयोजक प्रो. वीके विजय, आरसीआई समन्वयक आईआईटी रुड़की प्रो.आशीष पाण्डेय, एम्स के संकायाध्यक्ष अकादमिक प्रोफेसर मनोज गुप्ता, सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष प्रो. वर्तिका सक्सेना ने विमोचन किया। प्रो. वीके विजय ने कहा कि यह पुस्तक कोरोना से लड़ने के लिए मील का पत्थर साबित होगी। लोगों को कोरोना ग्रसित होने की स्थिति में क्या करें, किस तरह से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें आदि समग्र जानकारियां इस पुस्तक के माध्यम से मिल सकेंगी। डा. संतोष कुमार ने कहा कि पुस्तक के प्रकाशन का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को कोविड की संपूर्ण जानकारी मुहैया कराना है। इससे कठिन समय पर कोई भी व्यक्ति बीमारी को लेकर अनावश्यक रूप से परेशान न हो।
