19 अप्रैल के स्वास्थ्य मेले में बनवाएं आयुष्मान कार्ड

रुड़की

आजादी के 75 साल पूरे होने पर सरकार पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम चला रही है। इस कार्यक्रम के तहत मंगलवार उन्नीस अप्रैल को लक्सर के सीएचसी परिसर में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। सीएचसी के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर आशीष शर्मा ने बताया कि मेले के दिन अस्पताल की जनरल ओपीडी पहले की तरह चलेगी। इसके अलावा स्वास्थ्य मेले में अलग-अलग बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे। वह मरीजों का चेकअप करने के बाद उन्हें दवा देंगे। बताया कि यदि किसी बीमारी के विशेषज्ञ डॉक्टर मेले में किसी कारण से मौजूद नहीं होंगे, तो सीएचसी के सीएचओ (कम्यूनिटी हैल्थ ऑफिसर) वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा मरीज की विशेषज्ञ चिकित्सक से बात कराएंगे और फिर डॉक्टर की हिदायत के मुताबिक मरीज का इलाज भी शुरू करेंगे। इसमें मरीज अपनी आंखों की जांच कराने के साथ ही आयुष के चिकित्सक को दिखाकर आयुर्वेदिक दवाईयां भी ले सकते हैं। बताया कि मेले में मरीजों के अल्ट्रासाउंड व एक्स रे भी होंगे। इनके अलावा आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) और आरकेएसके (राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम) के तहत बच्चों और किशोर किशोरियों की काउंसिलिंग भी की जाएगी। बताया कि मेले में नवजात शिशुओं के प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे। साथ ही स्थानीय लोग आयुष्मान कार्ड के लिए मेले में आवेदन भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *