दहेज की डिमांड पूरी नहीं होने पर विवाहिता को सताया
रुड़की
गंगनहर कोतवाली को क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि समीर जैन निवासी बी 428 गंगानगर मेरठ के साथ मई 2015 को उसका विवाह हुआ था। परिजनों ने करीब तीस लाख रुपये का दान दहेज दिया था। आरोप है कि दहेज में बीस लाख रुपये मांगे गए। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर आए दिन ससुराल पक्ष के लोगों ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। पति भी आए दिन मामूली बातों को लेकर विवाद करने लगा। जिस कारण पंचकूला हरियाणा से नौकरी से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा। आरोप है कि बढ़ते मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से तंग आकर 15 फरवरी 2021 को पुत्री संग मायके आ गई थी। आरोप है कि ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने तक वापस बुलाने से भी इंकार कर दिया। इंस्पेक्टर एश्वर्य पाल ने बताया कि पति समीर जैन, ससुर सुनील कुमार जैन और सास रेखा जैन निवासी बी 428 गंगानगर मेरठ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
