कंपनी के कार्यकारी अधिकारी को सम्मानित किया
विकासनगर
सेपियंस विद्यालय विकासनगर की ओर से एक निजी कंपनी में मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव गौतम को सम्मानित किया गया। गौरव गौतम ने सत्र 2011-12 सेपियंस विद्यालय से 12वीं की कक्षा उत्तीर्ण की । अपनी रुचि के अनुसार गौरव गौतम ने बॉलीवुड फिल्म जगत की तरफ अपने पग अग्रसर किए, जिनमें इश्केरिया, शिवाय, मोदी जर्नी ऑफ कॉमन मैं, आरआरआर, कश्मीर फाइल्स, अपहरण प्रमुख हैं। गौरव गौतम भविष्य में प्रमुख निर्देशक लीला भंसाली और शाहरुख खान के साथ भी काम करते नजर आएंगे। अपने कार्य तथा सराहनीय प्रयास से ना केवल सेपियंस विद्यालय ही नहीं पछुवादून का भी नाम रोशन किया। 19 अप्रैल मंगलवार की प्रार्थना सभा में गौरव गौतम का विद्यालय की ओर से स्वागत करते हुए उप प्रधानाचार्या बिंदेश्वरी डॉड ने उनके जीवन की जानकारी दी। तत्पश्चात विद्यालय प्रबंधक रवि कांत सपरा, रशिता सपरा ने उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान किया। प्रधानाचार्य आलोक विरमानी ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए प्रार्थना- सभा में उपस्थित छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन भी किया। गौरव गौतम ने वहां उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए भविष्य के लिए प्रेरित किया। कहा कि आप किसी भी क्षेत्र में अपने विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम रोशन कर सकते हैं। उसके लिए केवल कड़ी मेहनत और लगन की आवश्यकता है।
