भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर बिष्ट
पौड़ी
विकासखंड बीरोंखाल मुख्यालय में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश बिष्ट में कार्यकर्ताओं को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा की गलत कुटनीतियों को आम लोगों पहुंचने को कहा है।
बुधवार को कांग्रेस कमेटी बीरोंखाल में आयोजित बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में बोलते अध्यक्ष जगदीश बिष्ट ने सभी कार्यकर्ता को लोकसभा चुनावों के लिए अभी से भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की नाकामियों को आम लोगों तक पहुंचाने का काम कार्यकर्ता करें। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने राज्य सरकार में भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी चरम पर पहुंच गए हैं जनता आने वाले लोकसभा चुनावों में इन्हें करारा जबाव देगी। उन्होनें केंद्र सरकार पर भी निशाना सादते हुए कहा कि केंद्र सरकार हर महीने रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है जिसके कारण आम लोगों का घर की बजट गड़बड़ा जा रहा है। इस अवसर पर प्रमुख राजेश कंडारी, डॉ. जेएस नेगी, अनुसूचित जिलाध्क्ष कांता, बचन सिहं नेगी, महिपाल शाह, हेमराज प्रियब्रत, विजय कुमार पुरी, बलबीर रावत, गंगा प्रसाद, बिष्णु रावत आदि थे। संचालन नंद किशोर नौटियाल ने किया।

