कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा आज गृह नगर रानीखेत आएंगे

अल्मोड़ा।

रानीखेत में कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष, रानीखेत के पूर्व विधायक ताजपोशी के बाद गुरुवार को पहली बार गृह नगर आएंगे। कार्यकर्ता उनके स्वागत की तैयारियों में जोर-शोर से जुट गए हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी ने बताया कि पीसीसी अध्यक्ष माहरा अपराह्न एक बजे हल्द्वानी से रवाना होकर 2.30 बजे खैरना पहुंचेंगे। खैरना में कार्यकर्ताओं से भेंट के बाद 4.30 बजे रानीखेत के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 6.30 बजे वह गांधी चौक में जनसभा को संबोधित करेंगे। रात आठ बजे नगर में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 22 अप्रैल को प्रदेश अध्यक्ष करन के विधानसभा के विभिन्न गावों में भ्रमण का कार्यक्रम है। 23 अप्रैल को वह देहरादून प्रस्थान करेंगे। इधर, कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष माहरा के स्वागत की तैयारियों में जोर शोर से जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *