स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगा रही नगरपालिका

पिथौरागढ़। देश भर में स्वच्छ भारत अभियान का लेकर वृहद स्तर पर अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन सीमांत में सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर इन अभियानों की पोल खोल रहे हैं। दुर्गंध के चलते स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीरों के लिए आवाजाही करना मुश्किल हो गया है। बावजूद इसके नगरपालिका सफाई को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही। बुधवार को नगर के जाखनी क्षेत्र में सड़क किनारे जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे नजर आए। इससे लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के चलते आसपास का वातावरण भी दूषित हो रहा है। जिससे लोग मुंह पर कपड़ा रखकर आवागमन करने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासी हेमा ने कहा कि वह प्रतिदिन सुबह इसी मार्ग से होते हुए बाजार जाती है। रोज इस क्षेत्र में कूड़े का ढ़ेर लगा रहता है। मजबूरन मुंह पर कपड़ा रखकर आवाजाही करनी पड़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *