एनआईआईएफटी प्रवेश परीक्षा के लिए 23 मई तक करें आवेदन

देहरादून

नार्थ इंडिया इंस्टीट्यूट आफ फैशन टैक्नोलाजी (एनआईआईएफटी) में विभिन्न कोर्सों में दाखिलों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। जो 23 मई तक चलेंगे। दाखिलों के लिए प्रवेश परीक्षा जून में होगी। इंस्टीट्यूट की प्रिंसिपल डा। स्मृता सिंह ने शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान ये जानकारी दी। डा। स्मृता सिंह ने बताया कि उन्होंने बताया कि मोहाली,लुधियाना और अमृतसर कैंपसों में सभी स्नातक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों का प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। जालंधर में सभी सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले पहले 10 विद्यार्थियों को फीस में छूट दी जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण www.niiftindia.com पर कर सकते हैं। इससे पूर्व बल्लूपुर चौक स्थित पहल डिजाईन संस्थान में हुई चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसमें रिशिमा भूटानी प्रथम, शांभवी रतूरी दूसरे व सार्थक सिंह खरोला तृतीय स्थान पर रहे। प्रेस वार्ता में पहल संस्थान के निदेशक विजय ठाकुर, एनआईआईएफटी के असिस्टेंट प्रो। अजय सिंह, राजिंदर शर्मा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *