युवा टेनिस खिलाड़ी को खेलमंत्री ने सौंपा एक लाख का चेक

देहरादून

खेल मंत्री रेखा आर्य ने भरोसा दिलाया है कि युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए नई खेल नीति विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने ईसी रोड स्थित एक होटल में स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित युवा टेनिस खिलाड़ी नियति कुकरेती को संस्था के सहयोग से एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया। खेल मंत्री ने कहा कि नियति कुकरेती ने अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। सभी को बेटियों को इसी तरह प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही अपनी खेल नीति जारी करेगी। इसमें 8 से 14 साल से कम आयु के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति की योजना शामिल की गई है। इसके अलावा भी सरकार खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए नई नई योजनाएं बना रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में आरक्षण का भी प्रावधान करने जा रही है। ताकि खिलाड़ी अपनी भविष्य की चिंता न कर सारा फोकस खेल में उत्तरोत्तर विकास में कर सकें। नियति ने जूनियर डेविस कप बिली जीन कप-2022 में भारत का नेतृत्व किया। वह उत्तराखंड से प्रथम खिलाड़ी हैं जो इस मुकाम पर पहुंची। नियति पिछले साल नेपाल में डबल्स मुकाबलों में आईटीएफ जूनियर विजेता, हरियाणा में आईटीएफ डबल मुकाबले में उपविजेता रही हैं। अंडर 16 में वह तीसरी रैंकिंग तक पहुंची हैं। नियति का शुरुआती प्रशिक्षण सेंट जोसेफ अकादमी देहरादून में उत्तराखंड स्पोर्ट्स फाउंडेशन के ट्रस्टी राजीव यादव के मार्गदर्शन में हुआ है। मौके पर टेनिस कोच तुषार शर्मा, सोनू खान, मनीष, उमाकांत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *