सीएम को चिट्ठी लिख पूछा- उत्तराखंड सरकार ने किरण नेगी को न्याय दिलवाने के लिए क्या प्रयास किये?

देहरादून

कांग्रेस ने आज की चिट्ठी कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लिखी है जिसमें कहा गया कि उत्तराखंड की बेटी किरन नेगी की वर्ष 2012 में बलात्कार के बाद निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस अवसर पर जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लिखी चिट्ठी में कहा गया कि उत्तराखंड की बेटी किरण नेगी की वर्ष 2012 में बलात्कार के बाद निर्मम हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि चिट्ठी में कहा गया कि उसके अपराधियों को जिला अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी, उसके पश्चात गुनहगारों ने दिल्ली उच्च न्यायालय में अपील की, लेकिन उच्च न्यायालय ने भी उनकी फांसी की सजा बरकरार रखी। इस दौरान उन्होंने बताया कि चिट्ठी में लिखा गया कि उसके बाद सभी अपराधी सर्वोच्च न्यायालय गए। उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने सबूतों के अभाव में सभी अपराधियों छोड़ दिया। उत्तराखण्ड की बेटी किरण नेगी के माता पिता दर दर की ठोकरें खा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि चिट्ठी में कहा गया है कि सवाल यह है कि अगर इन चारों ने किरन नेगी की हत्या नहीं की तो फिर किसने की और उत्तराखंड सरकार ने किरण नेगी को न्याय दिलवाने के लिए क्या प्रयास किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *