महिलाओं को स्वरोजगार देने में सहायक होगा प्रशिक्षण: आरसेटी निदेशक

चम्पावत

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का दस दिनी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन आरसेटी निदेशक आरपी टम्टा और जानकी धस्माना ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में महिलाओं को अचार, पापड़ और मसाला पाउडर बनाने की जानकारी दी जाएगी। आरसेटी की ओर से शुक्रवार को सूखीढांग में दस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया गया। निदेशक आरपी टम्टा ने कहा कि संस्थान युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर देने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने महिलाओं को बैंकिंग समेत संस्थान की ओर से संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी। पहले दिन महिलाओं को माइक्रो लैब के जरिए एक दूसरे से परिचय कराया गया। वीडिया क्लीपिंग और खेल के जरिए प्रशिक्षण के बारे में बताया। देहरादून से आई मास्टर ट्रेनर अनीता शर्मा महिलाओं को अचार, पापड़ और मसाला पाउडर बनाने की सैद्धांतिक और प्रयोगात्मक जानकारी देंगी। प्रशिक्षण में सामाजिक सुरक्षा स्क्रीम, समय प्रबंधन, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। कार्यक्रम में आरसेटी के फेकल्टी, प्रकाश चंद्र, महेंद्र सिंह पटवा आदि ने सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *