योग महोत्सव के समापन पर विजेता सम्मानित

देहरादून

बीएस नेगी महिला पॉलिटेक्निक ओएनजीसी में दून योग महोत्सव 2022 का समापन हुआ। मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतियोगिता के उत्तीर्ण योग अभियर्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
अग्रवाल ने कहा कि प्राचीन भारतीय पद्धति योग आज पूरे विश्व में पहचान बना चुकी है। 21 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मना रहा है। उत्तराखंड के लिए यह सौभाग्य की बात है कि ऋषिकेश जहां से वह विधायक भी हैं, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय राजधानी के रूप में जाना जाता है। योग के जनक हम यूं ही नहीं बने इसके लिए योग साधकों का लंबा संघर्ष और अनवरत योग यात्रा का परिणाम है।  अग्रवाल ने योग को हर घर में हर व्यक्ति को अपनाने के लिए कहा। कहा कि इससे हम ना सिर्फ शारीरिक रूप से स्वस्थ होते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी हमें मजबूती मिलती है। इससे शरीर में उपजी बीमारियों का अंत भी होता है जिससे हमें उम्र को बढ़ाने में भी मदद मिलती है। उन्होंने दून योगपीठ देहरादून और एवरेस्ट योग इंस्टिट्यूट लुधियाना को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दी। स्वामी जितानंद ने विभिन्न योग क्रियायों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र रयाल ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक एवं योगाचार्य विपिन जोशी, निदेशक महिला पॉलिटेक्निक हर्षमणि व्यास, उप प्रधानाचार्य अनुपमा उनियाल, प्रशासनिक अधिकारी रश्मि बत्रा, स्वामी विनायक शर्मा, हरीशंकर जोशी, विजय जुयाल, आरपी तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *