हिन्दी का प्रयोग राष्ट्रीय गौरव की बात: झा

 

हरिद्वार। बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक प्रवीण चन्द्र झा ने कहा कि हिन्दी का प्रयोग राष्ट्रीय गौरव की बात है। तकनीकी संस्थान होने के बावजूद बीएचईएल, राजभाषा कार्यान्वयन संबंधी अपने दायित्वों का बखूबी निर्वाह कर रहा है। यह बातें उन्होंने गुरुवार को भेल में आयोजित कार्यक्रम में कही। राजभाषा कार्यान्वयन समिति के तत्वावधान में बीएचईएल हरिद्वार में राजभाषा उत्सव-2023 का आयोजन किया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक प्रवीण चन्द्र झा ने सभी महाप्रबंधकों एवं विभागाध्यक्षों को हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग एवं प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने की शपथ दिलायी। प्रभाग के सभी कर्मचारियों ने भी अपने-अपने विभागाध्यक्षों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से राजभाषा प्रतिज्ञा ली। प्रवीण झा ने बताया कि संसदीय राजभाषा समिति द्वारा भी प्रभाग के निरीक्षण के उपरांत राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र बीएचईएल के प्रयासों की सराहना की जा चुकी है। बीएचईएल द्वारा प्रभाग में हिन्दी के प्रयोग को बढ़ाने एवं सभी कर्मचारियों को हिन्दी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए जुलाई से सितंबर तक राजभाषा उत्सव मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में राजभाषा विभाग द्वारा विभिन्न हिन्दी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस अवसर पर अनेक महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं राजभाषा विभाग के सदस्य आदि उपस्थित थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *