दून खुखरायन समिति की आमसभा 24 अप्रैल को

देहरादून

दून खुखरायन बिरादरी समिति की वार्षिक आम सभा 24 अप्रैल रविवार को सुबह साढ़े 11 बजे श्याम भवन पूर्वी पटेल नगर में होगी। कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए हुई कार्यकारिणी बैठक की जानकारी देते हुए बिरादरी के प्रचार मंत्री भूपेन्द्र चड्ढा ने बताया कि कोरोना के चलते 3 साल बाद होने जा रही इस बैठक में दो वर्ष कार्यकाल के लिए चुनाव किए जायेंगे। साथ ही वार्षिक रिपोर्ट एवम आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। सदस्यों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। बिरादरी के प्रधान रमेश साहनी की अध्यक्षता व महामंत्री चन्द्र मोहन आनंद के संचालन में बैठक हुई। जिसमें गगन सेठी, ओम प्रकाश सूरी, विजय सेठी, योगेंद्र सूरी, वीरेंद्र सभरवाल, राजेश साहनी, अनिल भसीन, अनिल आनन्द, कंवलजीत चड्ढा, हरिओम साहनी एवम अशोक सेठी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *