इंडियन ओपन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड के सचिन ने जीता स्वर्ण पदक-

देहरादून

रांची में 16 और 17 अप्रैल को आयोजित हुई 9 वीं इंडियन ओपन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड के एथलीट्स ने एक स्वर्ण, चार कांस्य पदक के साथ कुल 5 मेडल प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया।
अंडर 20 ब्वाइज वर्ग 10 किमी वॉक में चम्पावत के सचिन बोहरा को स्वर्ण पदक मिला। उन्होंने 43:12 मिनट का समय लिया। इसी वर्ग में चमोली के आदित्य नेगी को 44:27 मिनट के साथ कांस्य पदक मिला। सचिन के कोच स्पोर्ट्स कालेज में कोच लोकेश कुमार हैं। वहीं आदित्य के कोच गोपाल सिंह बिष्ट शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। बीस किमी पैदल वॉक में चमोली के परमजीत सिंह बिष्ट ने 1:23.27 मिनट का समय लेकर कांस्य जीता। पुरुष 35 किमी वॉक में नैनीताल के चंदन सिंह ने 2:42.02 मिनट का समय लेकर कांस्य पदक जीता। उनके कोच स्पोर्ट्स कालेज एक्सीलेंसी के कोच अनूप बिष्ट हैं। महिला वर्ग के 35 किमी वॉक में काशीपुर उधमसिंहनगर की पायल ने 3:15.47 मिनट के साथ कांस्य पदक जीता। उनके कोच साई काशीपुर के चंदन सिंह नेगी हैं। उत्तराखंड एथलेटिक्स सचिव केजेएस कलसी ने विजेता खिलाड़ियों व उनके कोच को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *