सीपीयू और ट्रैफिक पुलिस के लिए हेल्थ कैंप लगाया
देहरादून
एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे के निर्देशन पर पुलिस लाइन सम्मेलन कक्ष में यातायात एवं सीपीयू पुलिसकर्मियों के लिए हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लड सैम्पलिंग कैम्प में डॉ. राजीव सिंह कुशवाहा, एसोसिएट प्रो0, डिपार्टमेंट ऑफ बायो केमेस्ट्री, सोबन सिंह जीना अल्मोडा मेडिकल कॉलेज, चन्द्रशेखर शर्मा, पीएचडी रिसर्च स्कॉलर बायो कैमेस्ट्री और उनकी टीम शामिल रही।
डॉ. राजीव सिंह कुशवाहा ने 85 पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य से संबंधी जानकारियां दी। उन्होंने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अपनी सेहत के प्रति जागरुक रहनें के प्रति भी सचेत किया। इसके साथ ही एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। पुलिसकर्मियों के केएफटी और एलएफटी की भी जांच की गई।
