धधक रहे हैं जंगल, भारी पड़ा इन पर मंगल

देहरादून

तापमान बढ़ने के साथ ही उत्तराखंड के जंगल फिर धधक उठे। मंगलवार को 12 घंटे में जंगलों की आग की 124 घटनाएं दर्ज की गईं। 252 हेक्टेयर जंगल जल गए। यह इस सीजन का अब तक का रिकॉर्ड नुकसान है। उधर, हरिद्वार में राजाजी पार्क के जंगल में लगी आग सातवें दिन काबू में आई। दूसरी ओर, उत्तरकाशी जिले के पुरोला में भी जंगल जल रहे हैं।
मंगलवार को गढ़वाल में 58 और कुमाऊं में 61 और वन्यजीव क्षेत्रों में 5 घटनाएं हुईं। 231 हेक्टेयर आरक्षित और 21 हेक्टेयर सिविल-वन पंचायत क्षेत्र में जंगल जला। कुमाऊं में एक व्यक्ति घायल हुआ। इसके साथ ही अब तक राज्यभर में 1871 हेक्टेयर जंगल जल चुके हैं। वनाग्नि की 1216 घटनाएं अब तक हो चुकी हैं। मौसम विभाग से 29 अप्रैल तक गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वन विभाग के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *