घास काटने को लेकर  दोनों पक्षों में मारपीट

धारदार हथियार से परिवार पर हमला, छह घायल

रुड़की

खेत से घास काटने के विरोध पर एक परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। महिलाओं को भी लाठी-डंडे से जमकर पीटा गया। पुलिस ने गांव पहुंचकर माहौल खराब करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के खटका गांव में सुबह नैन सिंह के खेत से कुछ लोग घास काट रहे थे। घास काट रहे लोगों को सुदेशना ने घास काटने ने मना किया। दोनों पक्षों में मौके पर कहासुनी हो गई। इसके बाद घास काटने वाले लोगों ने धारदार हथियार से सुदेशना के परिवार पर हमला बोल दिया। महिलाओं को खेत में लाठी-डंडे से जमकर पीटा। मारपीट में नैन सिंह, भूरा, विजय पाल, संदीप और राखी समेत छह लोग घायल हो गए। उपनिरीक्षक सदानंद पोखरियाल का कहना है कि खेत से घास काटने को लेकर कहासुनी पर दोनों पक्षों में मारपीट की बात सामने आई है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *