विधायक रवि बहादुर ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का समर्थन

हरिद्वार

डाडा जलालपुर में काली सेना द्वारा बुलाई गई महापंचायत पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने का ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने समर्थन किया है। प्रैस को जारी बयान में विधायक रवि बहादुर ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार व स्थानीय प्रशासन अपने स्तर पर कदम उठाते हुए महापंचायत पर रोक लगाते तो सुप्रीम कोर्ट को बीच में नही आना पड़ता। प्रदेश सरकार फैसला लेने मेंघबरा रही थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को हिंदू विरोधी बताना गलत है। प्रदेश सरकार व इसके नेताओं को धर्म की राजनीति छोड़कर रोजगार, विकास की बात करनी चाहिए। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी अपील करते हुए कहा कि किसी के बहकावे में ना आएं और मिलजुल कर भाईचारे बनाएं रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *