मास्टर्स गेम्स फेडरेशन ने रेखा आर्य से मांगी मदद

देहरादून

मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ़ उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने खेल मंत्री रेखा आर्य से उनके आवास पर मुलाकात की और उनसे 30 अप्रैल से 3 मई तक दिल्ली में होने जा रही मास्टर्स गेम्स ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जा रही राज्य की टीम के खिलाड़ियों के आर्थिक सहयोग की मांग की है।
देहरादून फुटबाल अकादमी संस्थापक व महासचिव विरेन्द्र सिंह रावत ने खेल मंत्री को बताया कि खेलो मास्टर्स गेम्स में चालीस प्लस, पचास प्लस पुरूषों की नेशनल टीम दिल्ली में होने वाली खेलो मास्टर्स गेम्स की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही है। यह प्रतियोगिता त्यागराम स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में होगी। जिसमें खिलाड़ियों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। लिहाजा खेल मंत्री खेल हित में अपनी तरफ से सहयोग करें। मौके पर उत्तराखंड फुटबाल कोर्डिनेटर पंकज कनोजिया, उत्तराखंड स्पोर्ट्स मैनेजर संजीव कुमार, कप्तान 40 प्लस मनोज नेगी, गोल कीपर कोच सुनील कुमार गुरुंग, प्रदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *