सिविल अस्पताल में कोरोना जांच शुरू
रुड़की
कोरोना की चौथी लहर की आशंका के बीच सिविल अस्पताल में फिर से कोरोना जांच शुरू हो गई है। शुक्रवार से मास्क को लेकर भी अस्पताल में सख्ती बरती जाएगी। देश के कुछ हिस्सों में कोरोना के मामले फिर से वृद्धि हुई है। उत्तराखंड में भी कुछ मामले आए। ऐसे में कोरोना की तीन लहर झेल चुके लोग चौथी लहर को लेकर आशंकित हैं। पिछले काफी समय से केस नहीं आ रहे थे। इसके साथ ही लोगों ने मास्क पहनना भी छोड़ दिया था।
