बीडीसी सदस्यों के बैठक में नहीं पहुंचने से बैठक स्थगित

रुद्रपुर

24 बीडीसी सदस्य अपने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए उदासीन दिखे। उन्होंने ब्लॉक सभागार में आयोजित बीडीसी बैठक में भी पहुंचना जरूरी नहीं समझा। ब्लॉक प्रमुख कमलजीत कौर समेत विभागीय अफसर डेढ़ घंटे तक बीडीसी सदस्यों का इंतजार करते रहे। 11 बजे शुरू होने वाली बैठक 12.30 बजे तक बीडीसी सदस्यों के नहीं पहुंचने पर स्थगित करनी पड़ी। बीडीसी बैठक स्थगित होने से गांव की समस्याओं का समाधान होने पर ब्रेक लग गया है। कोरोना संक्रमण के बाद से बीडीसी की बैठकें नहीं हो पा रही थीं। वर्ष भर में गिनी चुनी बैठकें होती हैं। शुक्रवार को बीडीसी बैठक प्रस्तावित की गई। बैठक में सभी संबंधित विभागों के अफसरों को उपस्थित रहकर गांवों में समस्याओं का समाधान के लिए पत्र भेजा गया था। ताकि बीडीसी सदस्य व ग्राम प्रधानों के उठाये गये प्रश्नों का समाधान हो सके। दोपहर 11 बजे ब्लॉक प्रमुख कमलजीत कौर, विधायक सौरभ बहुगुणा के प्रतिनिधि पलविंदर सिंह औलख, बीडीओ हरीश जोशी सभागार में पहुंच गये। विभागों के अफसरों का आना शुरू हुआ। दोपहर 12 बजे नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा भी सभागार में पहुंच गए, लेकिन 40 में से केवल 16 बीडीसी सदस्य उपस्थित हुए। डेढ़ घंटे तक इंतजार के बाद दोपहर 12.30 बजे कोरम पूरा नहीं होने पर बीडीसी बैठक स्थगित करनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *