पुलिस ने 60 किलो प्रतिबंधित मांस पकड़ा

रुद्रपुर

पुलिस ने ग्राम कुरैया के निकट खेत से 60 किलो प्रतिबंधित मांस पकड़ा। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया है। शुक्रवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि हैदर निवासी ग्राम कुरैया, अफजाल कुरैशी निवासी ग्राम दरऊ व उनके 3-4 साथी मिलकर ग्राम कुरैय्या मस्जिद के सामने खेत में एक पशु काट रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम अली अहमद पुत्र नसरुद्दीन निवासी ग्राम कुरैय्या किच्छा बताया। उसने बताया कि वह हैदर, अफजाल कुरैशी व जाकिर के साथ मिलकर कार्य करता है। पुलिस ने मौके से 60 किलो प्रतिबंधित मांस, एक खाल, चापड़ छुरी आदि बरामद की। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *