ट्रायल के बाद यूएसनगर कबड्डी टीम का चयन

रुद्रपुर

ट्रायल प्रतियोगिता के बाद ऊधमसिंह नगर की बालक व बालिका सीनियर कबड्डी टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। मई माह में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चुनी गई टीम ऊधमसिंह नगर का प्रतिनिधित्व करेगी। शुक्रवार को गूलरभोज के कूल्हा स्टेडियम में ट्रायल प्रतियोगिता का शुभारंभ कबड्डी संघ के अध्यक्ष मेजर सिंह, सचिव बृजेश दुबे व उपाध्यक्ष तिलकराज गंभीर ने किया। टीम चयन प्रभारी गौरव उपाध्याय व जसमेल सिंह और रेफरी चंपा मटियाली, इंद्रजीत सिंह व केवल कंबोज की देखरेख में चयन प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान अलग-अलग टीम बनाकर प्रतियोगिता कराई गई। खिलाड़ियों ने भी जिले की टीम में शामिल होने के लिए जमकर पसीना बहाया। कई दौर के संघर्ष के बाद खिलाड़ियों का चयन किया गया।
बालक वर्ग- अनुज,विशाल, हिमांशु, संदीप सैनी, चरणजीत, कमलेश, आकाश, अनमोल, हर्षदीप, दीपक, राहुल कपकोटी, संदीप सिंह, विमल, गुरप्रीत, गगनदीप, अनुज राठौर।
बालिका वर्ग- हंसी मेहता, किरन, रीनू, तारा पाटनी, शोभा, टिंकू, रिमझिम, शिवानी, नेहा पासवान, आरती थापा, साक्षी, सुष्मिता, आंचल गुप्ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *