कलियर में अकीदत से अदा की नमाज
रुड़की
रमजान के अलविदा जुमे की नमाज को लेकर मस्जिदों में सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई थी। अकीदतमंद सुबह से ही मस्जिदों में जाना शुरू हो गए थे। कलियर दरगाह साबिर पाक की साबरी जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद, मरकज वाली मस्जिद, मुकरर्बपुर मस्जिद, आयशा मस्जिद समेत आसपास के देहात क्षेत्रों की मस्जिदों में भी लोगों ने रमजान के अलविदा जुमे की नमाज अदा की। उलेमाओं ने कहा है कि रमजान का पाक महीना खत्म होने वाला है। यह महीना सारे महीनों से मुकद्दस होता है। उलेमाओ ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे का पैगाम देता है। सभी को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दें और आपसी भाईचारा कायम रखे।अलविदा जुमे की नमाज पर पुलिस प्रशासन की और से भी सुरक्षा व्यवस्था रही।
नमाजियों ने मांगी दुआएं
कस्बा स्थित जामा मस्जिद और मदरसा में मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा रमजान माह के आखिरी जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की। जुमे की नमाज कारी इस्तकार मौलाना ने अदा करवाई। कारी इस्तकार ने कहा कि रमजान माह के पाक महीने में गरीबों की सेवा करने से सबाब मिलता है। रमजान माह के आखिरी जुमे की नमाज अदा कर देश के अमन चैन की दुआ की गई।
