आवास विकास में अतिक्रमण पर हुई कार्रवाई

रुड़की

नगर निगम और एचआरडीए ने जेसीबी की मदद से आवास विकास में टीनशेड डालकर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के दौरान हल्का विरोध भी हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल भी मौजूद रहा। निगम में अतिक्रमण हटाने को लेकर कुछ समय पहले बैठक हुई थी। इसमें पंद्रह अप्रैल के बाद अतिक्रमण हटाने की बात कही गई थी। बीच-बीच में प्रशासन की टीम की ओर से कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम और एचआरडीए विभाग ने आवास विकास में टीन शेड लगाकर अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान जेसीबी को देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी रही। कुछ लोगों ने विरोध भी किया। अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमण पर नियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद टीनशेड डालकर किए गए आवास विकास से अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान कई लोगों ने अतिक्रमण की कार्रवाई को अपने मोबाइल में भी कैद किया।
सहायक अभियंता डीएस रावत ने बताया की आवास विकास में व्यावसायिक प्रकार के अतिक्रमण को तहसील, नगर निगम के सहयोग से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान एएसडीएम और नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल, तहसीलदार चंद्रशेखर, नायब तहसीलदार दयाराम सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *