नशीले इंजेक्शन बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार


रुड़की। जीजा साला कलियर के नाई के साथ मिलकर नशीले इंजेक्शन बेच रहे थे। पुलिस ने 1193 नशीले इंजेक्शन, दो बाइकें और 11610 रुपये भी बरामद किए है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। सिविल लाइंस कोतवाली इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सोत बी चौकी प्रभारी संजय सिंह नेगी, कांस्टेबल लईक अहमद, रामवीर और विपिन को गश्त के दौरान नगर निगम पुल से दो बाइक सवार आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर बाइक सवार मुड़कर भागने लगे। गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने पीछा कर बाइक सवारों को घेरकर पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर तीनों आरोपियों से 1193 नशीले इंजेक्शन, दो बाइकें और 11610 रुपये बरामद किए। मोमिन उर्फ बोना पुत्र घसीटा गांव बेढ़पुर थाना कलियर, अल्तमस पुत्र राशिद निवासी कीरतपुर मोहल्ला अमतखेल थाना किरतपुर जिला बिजनौर, हाल मुर्करपुर थाना कलियर और रिजवान पुत्र अब्दुल मजीद निवासी मुर्करपुर थाना कलियर को गिरफ्तार किया है। रिजवान का साला अल्तमश है जबकि मोबीन नाई है। तीनों आपस में मिलकर नशीले इंजेक्शन की खरीद-फरोख्त में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *