सुरक्षा दृष्टि से स्कूल सीमा से दूर स्थापित हो पेट्रोल पंप
रुड़की
रुड़की-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर स्थित एक स्कूल के प्रधानाचार्य ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को पत्र भेजकर स्कूल की सीमा के समीप निर्माणाधीन पेट्रोल पंप को दूर स्थापित करने के लिए निर्देशित करने की मांग की। ग्यारह अप्रैल को दिए पत्र में कहा गया कि नए पेट्रोल पंप का जो निर्माण हो रहा है वह स्कूल की बाउंड्रीवाल से बिल्कुल नजदीक है। जल्द ही प्राइमरी कक्षाओं के लिए भवन का निर्माण प्रस्तावित है। पेट्रोल पंप के स्कूल की बाउंड्री से निर्माण होने से किसी दुर्घटना के घटित होने पर छात्रों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। पत्र में कहा गया कि विद्यालय प्रबंधन पेट्रोल पंप लगाने वाले किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है। सुरक्षा की दृष्टि से इसे दूर करने की मांग कर रहा है।
