परशुराम जन्मोत्सव तीन मई को नगला इमरती में
रुड़की
त्यागी विकास एवं कल्याण सभा की ओर से तीन मई अक्षय तृतीया दिवस के पावन पर्व पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम सुबह ग्यारह बजे नगला इमरती गांव में आयोजित किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री परतोष त्यागी ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि जन्म जयंती के कार्यक्रम में त्यागी समाज के वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध जनों द्वारा भगवान परशुराम के जीवन का वर्णन विस्तारपूर्वक समाज के युवाओं के सम्मुख रखा जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में त्यागी सभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुशील त्यागी उपस्थिति रहेंगे। बैठक में गुरुदत्त त्यागी योगेश त्यागी, विकास त्यागी, मनोज त्यागी, सुबोध त्यागी, योगेश त्यागी, अनुज त्यागी, संजीव त्यागी, गौरव त्यागी, आनंद त्यागी, आयुष त्यागी, धर्मपाल त्यागी, नीरज त्यागी, योगेश त्यागी, मधुप त्यागी आदि शामिल रहे।
