7 साल बाद मंच उपतहसील में होंगे काम शुरू

चम्पावत

सात साल बाद चम्पावत जिले के मंच उपतहसील में प्रशासनिक कार्य हो सकेंगे। इसके लिए डीएम ने आदेश दे दिए हैं। चम्पावत तहसीलदार ज्योति धपवाल को मंच उपतहसील का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद सीमांत की मंच उप तहसील को संचालित करने को लेकर डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने आदेश दिए हैं। बीते दिन तहसीलदार ज्योति धपवाल ने मंच में जाकर उप तहसील के संचालन की व्यवस्थाएं देखीं। वर्ष 2016 में मंच में उप तहसील का निर्माण किया गया था। जिसका उद्घाटन तत्कालीन विधायक हेमेश खर्कवाल ने 9 दिसंबर 2016 को किया। कुछ समय तक मंच उप तहसील संचालित हुई। उसके बाद यहां पर सरकार की उदासीनता के कारण उसका कामकाज ठप हो गया। नेटवर्क की कमी के चलते भी कार्य नहीं हो सके। लेकिन बीते दिनों टनकपुर और मंच दौरे पर आए सीएम ने प्रशासन से जल्द उप तहसील को शुरु करने के निर्देश दिए थे। अब डीएम ने सोमवार को कहा 4 मई से यहां पर कामकाज शुरू हो जाएंगे। तहसील में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *