पुलिस ने चलाया मास्क को लेकर अभियान

बागेश्वर। मास्क व सोशल डिस्टेंस को लेकर पुलिस सख्त हो गई है। उन्होंने नगर में अभियान चलाकर लोगों को मास्क बांटे। साथ ही मास्क होने के बाद भी नहीं लगाने वालों के चालान भी काटे। पुलिस ने कहा कि पूरे देश में कोरोना की चौथे लहर की सुगबुगाहट है। प्रशासन ने गाइड लाइन भी जारी कर दी है। इसके बाद भी लोग मास्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं।
कोतवाल जगदीश ढकरियाल सोमवार को मास्क और चालान बुक लेकर बाजाार में निकले। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों को मास्क बांटे। इसके अलावा शहर में रहकर दिनभर बगैर मास्क के चक्कर काट रहे लोगों का चालान भी किया। उन्होंने कहा कि दूर-दराज के लोगों को अभी गाइड लाइन की जानकारी नहीं मिल पाई है। इसलिए उन्हें मास्क बांटे जा रहे हैं। जो लोग शहर में रहकर बगैर मास्क के चल रहे हैं उन्हें किसी तरह की रियायत नहीं दी जाएगी। सब्जी व्यावसायी बबलू जोशी ने भी लोगों को मास्क बांटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *