चारधामे में आने वाले यात्रियों को ना हो दिक्कते : आयुक्त

पौड़ी

आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार ने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। यात्रा को सुखद और सुरक्षित संचालित कर प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। उन्होंने यात्रा के दौरान सभी जिलों के अधिकारियों को ओवर लोडिग न किए जाने के आदेश दिए है। साथ ही सभी अधिकारियों को यात्रियों को दिक्कतें ना हो इसके लिए सभी व्यवस्थाएं जुटाने के निर्देश दिए है। आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके अलावा तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सभी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ बैठकें भी की जा रही हैं। आयुक्त ने ओवरलोडिंग पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। कहा कि ओवर लोडिंग के चलते कई सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। यात्रा को सुरक्षित और सुखद बनाने के लिए इस बार वाहनों में ओवरलोडिंग को लेकर विशेष निगरानी रखी जाएगी। आयुक्त ने कहा कि इसके लिए सभी संबंधित परिवहन विभागों के साथ-साथ पुलिस को भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। यात्रा मार्ग पर आने वाले वाहनों की सघनता से जांच की जाएगी। वाहन में अतिरिक्त सवारियां होने पर दंडात्मक कार्रवाई भी करने के निर्देश दिये हैं।
आयुक्त ने बताया कि यात्रा मार्ग में 19 जगहों पर चैकपोस्ट बनाए गए है। कहा कि यात्रा मार्गो पर सड़कों को सुधारने का काम तेजी से किया जा रहा है। वर्षाकाल से पहले सभी मार्गो पर सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरे कर लिए जाएंगे। कहा कि यात्रा मार्गो पर यात्रियों को पेयजल किल्लत न हो इसके लिए सभी अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए गए है। इसके अलावा यात्रा मार्गो पर यात्रियों के लिए 65 वाटर एटीएम भी लगाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *