प्लॉट में जुआ खेलने के छह आरोपी पकड़े
रुड़की
प्लॉट में जुआ खेल रहे छह जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 8260 रुपये और ताश की गड्डी बरामद की है। सोत बी चौकी पुलिस को सूचना मिली कि बंदा रोड के पास प्लॉट में जुआ खेला जा रहा है। चौकी प्रभारी संजय सिंह नेगी, कांस्टेबल रामवीर सिंह, विपिन, विकास त्यागी और देवेंद्र चपराना ने प्लॉट की घेराबंदी कर ली। पुलिस को अपने पास देखकर जुआरियों में अफरा तफरी मच गई। जुआरियों ने भागने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर छह आरोपियों को धर दबोचा। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मोसीन, हारून, आशु, आजम, मोमिन और फरजान निवासी इस्लामनगर माहीग्रान को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने 8260 रुपये और ताश की गड्डी मौके से बरामद की गयी।
