महिला सहित पांच पर मारपीट का मुकदमा
रुड़की
रंजिश के चलते एक ग्रामीण से खेत से लौटते समय कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने एक महिला सहित चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुमराड़ा निवासी राजकुमार पुत्र रामस्वरूप ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के कुछ लोग उससे रंजिश रखते हैं। पीड़ित का कहना है कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे वह खेत से वापस लौट रहा था। रास्ते में आरोपियों ने उसे रोक लिया और उसके साथ अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उधर से गुजर रहे कुछ अन्य ग्रामीणों ने जब यह घटना देखी तो उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि नामजद आरोपियों विनोद, शेखर, अजय, मंजू देवी सभी निवासी ग्राम कुमराड़ा कोतवाली मंगलौर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
