ट्रक की टक्कर से मैक्स चालक की मौत
रुड़की
ट्रक की टक्कर लगने से मैक्स चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
किशनपुर गांव के समीप शुक्रवार देर रात ट्रक और मैक्स की भिड़ंत हो गई। इसमें मैक्स चालक 35 वर्षीय शहजाद निवासी चोली प्लांट गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को 108 के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उप निरीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को भी कब्जे में ले लिया गया है।
