दो अपहृत किशोरियों को पुलिस ने बरामद किया

रुड़की

अलग-अलग मामलों में अपहृत दो किशोरियों को पुलिस ने बरामद किया है। इसके साथ ही दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। करीब चार माह पूर्व क्षेत्र से एक किशोरी को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। परिजनों ने एक नामजद आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई थी। पुलिस से अपहरण तथा पोक्सो अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र में देखा गया है।
इसके बाद पुलिस ने लक्सर क्षेत्र से एक स्थान पर छापामारी कर अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया। उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। मेडिकल के दौरान किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि भी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार की धारा को बढ़ा दिया है। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम इंतजार निवासी ग्राम निराना थाना सिखेड़ा जनपद मुजफ्फरनगर है।
वहीं, एक सप्ताह पूर्व गन्ना कोल्हू पर काम करने वाली एक किशोरी को वहीं पर काम करने वाला एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। पुलिस को सूचना मिली कि अपहृत किशोरी आरोपी के साथ मुजफ्फरनगर जनपद के थाना छपार क्षेत्र में देखी गई है। किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया गया। आरोपी का नाम समीर निवासी ग्राम राजूपुर थाना देवबंद जनपद सहारनपुर बताया गया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *