दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

रुड़की

दहेज हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया। सिविल लाइंस कोतवाली के टोडा कल्याणपुर निवासी रमेश सैनी पुत्र सुखराम थाने में तहरीर देकर बताया कि पुत्री मोनिका का विवाह 2018 में शुभम पुत्र वैदपाल सैनी निवासी ग्राम धीरमजरा के साथ किया। शादी में अपनी सामर्थ्य से अधिक खर्च किया। घर का सारा सामान, लड़के पक्ष के परिवार के सदस्यों के लिए सोने के जेवर, एक लाख रुपये नगद, बाइक दहेज में दी थी।
बताया कि ससुराल पक्ष शादी में दिए दहेज से नाखुश थे। पुत्री से पांच लाख नगद और कार की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल पक्ष पुत्री का मानसिक और शारिरिक उत्पीड़न करने लगा। पुत्री मोनिका की दहेज के लिए हत्या कर दी। पुलिस टीम ने आरोपी शुभम सैनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में सीओ मंगलौर पंकज गैरोला, इंस्पेक्टर भगवानपुर अमरजीत सिंह, हल्का प्रभारी सिकरौढ़ा दीपक चौधरी, महिला एसआई अंजना चौहान, कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *